आंवला: आंवला के होटलों में फायर सेफ्टी जांच, कमियां मिलने पर दी चेतावनी, अग्निशमन अधिकारी ने परखे उपकरण
कस्बा आंवला में शुक्रवार को सुबह 11 बजे अग्निशमन द्वितीय अधिकारी ने होटलों और बैंक्विट हॉल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान माहेश्वरी पैलेस, एस.एस. होटल, संजय होटल, बेबी बैंक्विट हॉल सहित कई रेस्टोरेंट में लगे फायर उपकरणों की जांच की गई।