हरसूद: ग्राम पंचायत बरूड में सरपंच द्वारा ओटला एवं टीन शेड कार्य का भूमि पूजन किया गया
ग्राम पंचायत बरूड में स्थित शीतला माता मंदिर पर शादी के समय माता पूजन के लिए पूरे गांव के ग्रामीण आते हैं। इसका ध्यान रखते हुए ग्राम पंचायत बरूड में सरपंच तथा पंचों ने शीतला माता मंदिर का ओटला तथा टीन शेड बनाने का निर्णय लिया। जिसके तहत गुरुवार सुबह 11 बजे के लगभग सरपंच श्रीरंग नाईक, सचिव भगवानदास एवं ग्रामीणों द्वारा उक्त कार्य का भूमि पूजन किया गया।