सहसवान: नाधा पेट्रोल पंप के पास 02 बाइको में हुई भिड़ंत एक बच्चा सहित 1 बुजुर्ग की हुई मौत
नाधा पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें दो बाइक सवार टकरा गये। नयागांव भक्ता नगला निवासी पुनीत व अकबराबाद निवासी 65 वर्षीय दिनेश गिरी की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय संजू अपनी 24 वर्षीय पत्नी पूजा व 7 वर्षीय बेटा पुनीत के साथ 3 वर्षीय बेटी आरती के साथ चंदौसी शादी समारोह में जा रहे थे।