लूणकरणसर सड़क हादसे में घायल बाइक सवार के साथ-साथ एक बेजुबान की जान बचाकर टाइगर फोर्स ने इंसानियत की मिसाल पेश की। राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर गैस गोदाम के पास सड़क पार कर रहे गीदड़ से एक बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक गिरकर घायल हो गया, वहीं टक्कर से गीदड़ भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।