गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया नगर निगम कचरा से कमाई करेगा, एमआरएफ प्लांट का हुआ भूमि पूजन
गया: गया नगर निगम अब कचरे से भी आय अर्जित करेगा। इसके लिए मानपुर के पेहानी में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) प्लांट स्थापित किया जाएगा। बुधवार को दोपहर 2 बजे प्लांट निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में लोक स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार, चंदन कुमार, सिटी मैनेजर नज़ मुजफ्फर, पवित्र कुमार ने संयुक्त रूप से भाग भूमिपूजन किया.