शाजापुर: धोबी चौराहा पर बिना ड्रायवर के चल पड़ा वाहन, कई दो पहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त
शाम करीब5बजे की है जब एक चार पहिया वाहन से कुछ लोग धोबी चौराहा पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रचार करने हेतु झंडे लगा रहे थे।इन लोगों ने अपना वाहन खड़ा किया और झंडे लेकर निकल गए और वाहन चालक वाहन को ऐसे ही छोड़ गया।कुछ देर बाद वाहन अचानक चल पड़ा और सामने रखे दो पहिया वाहनों मे जा घुसा जिससे करीब 3 से 4 वाहनों में टूट फूट हुई। हालांकि विवाद की स्थिति नहीं बनी।