नवाबगंज: बाराबंकी के आवास विकास कॉलोनी स्थित राजकीय बालिका संप्रेक्षण गृह में राज्यपाल ने नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को बाराबंकी के दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने आवास विकास कॉलोनी स्थित राजकीय बालिका संप्रेक्षण गृह में नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। राज्यपाल संप्रेक्षण गृह पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने वहां रह रही किशोरियों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं से संवाद भी किया।