सिकंदराराऊ: हसायन के थाना समाधान दिवस में अधिकारी नहीं पहुंचे, फरियादी लौटे मायूस
प्रदेश की जनता को सस्ता सुलभ व त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रदेश के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन कराया जाता है।हसायन थाने में भी थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया पुलिसकर्मी और कानूनगो तो थे लेकिन यहां पर जिला स्तर से लेकर तहसील स्तर का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा जिससे राजस्व संबंधी शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा है।