सारठ: रामनवमी पर भक्तिमय हुआ प्रखंड का माहौल, MLA चुन्ना सिंह व पूर्व स्पीकर एसएस भोक्ता ने हनुमान मंदिर में टेका माथा
Sarath, Deoghar | Mar 27, 2026 रामनवमी को लेकर शुक्रवार सुबह से सारठ प्रखंड के चौक-चौराहों व गांवों के हनुमान मंदिरों में माहौल भक्तिमय बना है। सुबह 11 बजे MLA चुन्ना सिंह, पूर्व स्पीकर एसएस भोक्ता समेत अन्य ने सारठ चौक के बजरंगबली मंदिर में माथा टेका, लोगों को रामनवमी की बधाई देते सौहार्द माहौल में मनाने की अपील की। गांव के लोग हनुमान मंदिरों में कीर्तन कर रहे हैं, पुलिस गश्ति भी जारी है