चैनपुर: साप्ताहिक बाजार के दौरान शंख नदी रोड पर जंगल से निकलकर सड़क पार करता दिखा जंगली हाथी, वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग
चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ वन क्षेत्र अंतर्गत शंख और लावा नदी के संगम के पास उस समय लोगों में कौतूहल और दहशत का माहौल बन गया, जब एक विशालकाय जंगली हाथी दिखाई दिया। हाथी को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। संयोगवश गुरुवार को चैनपुर का साप्ताहिक बाजार होने के कारण क्षेत्र में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ थी। इसी बीच शंख