प्रयागराज में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार प्राइवेट बसें सीज, 50 वाहनों का चालान
प्रयागराज। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने सीएमपी कॉलेज स्थित विद्यावाहिनी रोडवेज बस स्टैंड के पास विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रही चार प्राइवेट बसों को सीज कर दिया गया।
इसके साथ ही नो-पार्किंग जोन में खड़े करीब 50 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि सड़क पर अवैध पार्किंग, नियमों की अनदेखी और यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में जाम की समस्या को कम करने और आम लोगों को सुगम यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान जारी रहेगा।
Bara, Allahabad | Jul 10, 2026