पीरटांड: मॉर्निंग वॉक पर निकले 14 वर्षीय छात्र की सड़क हादसे में मौत, गांव में मातम और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
पीरटांड़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 4 बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान 14 वर्षीय छात्र पीयूष कुमार सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है बताया जा रहा है कि पीयूष रोज की तरह अपने मित्र के साथ बायो डायवर्सिटी पार्क की ओर निकला था।