शेरघाटी: बाल संसद का गठन: छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की पहल
बाँके बाजार प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खजुरिया में विद्यालय के सुचारू संचालन एवं बच्चों में नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक श्वेता कुमारी सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे और बच्चों को बाल संसद के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिक्