टिकारी: CUSB के NNS इकाई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्तदान, कुलपति ने की सराहना
Tikari, Gaya | Apr 26, 2026 CUSB के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा ANMMCH गयाजी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार दोपहर किया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में मालवीय भवन के योग सेंटर हॉल में आयोजित शिविर में सीयूएसबी परिवार के सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान को लेकर सभी में उत्साह दिखा जिससे कुल 42 यूनिट रक्तदान किया गया।