प्रतापगढ़: बस स्टैंड ट्रेवल्स ऑफिस से गेहूं का कट्टा चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ
शहर के बस स्टैंड परिसर स्थित एक निजी ट्रेवल्स ऑफिस से गेहूं का कट्टा चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया, जिसे सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस अपने साथ थाने ले गई। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। ट्रेवल्स के बुकिंग इंचार्ज लक्ष्मण कुमार ने