भगवानपुर: आशा कार्यकर्ता की पुत्री अराध्या ने सीबीएसई दसवीं में 94% अंक पाकर लहराया परचम, जवाहर नवोदय विद्यालय की हैं छात्रा
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के मेंहदौली गांव निवासी स्वर्गीय संजय कुमार की पुत्री अराध्या कुमारी ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अराध्या बेगूसराय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की मेधावी छात्रा हैं।