5-6 जुलाई को जिस्पा के आइबेक्स होटल में होगा भाजपा का महा प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग, अधिकतम भागीदारी का आह्वान
केलांग/लाहौल-स्पीति। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत आगामी 5 और 6 जुलाई को जिस्पा स्थित आइबेक्स होटल में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में भाजपा जिला लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष रिगज़ीन समफेल ह्यरप्पा ने सभी पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक कौशल को विकसित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी तैयारी के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।