पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट, जान बचाकर भागे प्रदेश अध्यक्ष
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। बुधवार रात्रि करीब 8 बजे दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान के साथ कार्यकर्ताओं ने पटना एयरपोर्ट पर धक्का-मुक्की की।