पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, सेंट्रल SP दीक्षा ने दी जानकारी
पटना के पीरबहोर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुसल्लहपुर हाट से एक व्यक्ति को 1 देशी पिस्टल, 2 मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में बुधवार की शाम 4 बजे सेंट्रल एसपी दिक्षा ने बताया कि पुलिस की तत्परता से शहर में अवैध हथियारों की आपूर्ति पर रोकथाम की दिशा में यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।