पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अपहृत व्यक्ति को 8 घंटे में सकुशल बरामद किया: सेंट्रल SP
पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के अपहरण एवं ₹5 लाख की फिरौती मांगने और फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटनास्थल से अपहृत की मोटरसाइकिल बरामद की और सतत छापेमारी व तकनीकी प्रयासों से मात्र 08 घंटे के भीतर अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया। इस प्रकरण में 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।