हुज़ूर: मंत्री विश्वास सारंग UCC पर: देश की एकता-अखंडता के लिए ज़रूरी
Huzur, Bhopal | Apr 29, 2026 मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बनी कमेटी पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए UCC आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को समान अधिकार मिलें, इसलिए एक समान कानून होना जरूरी है। मुख्यमंत्री द्वारा गठित कमेटी इस विषय पर अध्ययन कर आगे की दिशा तय करेगी |