🔬 विज्ञान प्रयोगों के संग मासिक शिक्षक बैठक सम्पन्न
“कक्षा शिक्षण रुचिकर व मनोरंजक बने” — मनीष कुमार
📍 दिबियापुर। ध्रुव तारा साइंस सेंटर, विकास कुंज दिबियापुर में मिशन शिक्षण संवाद की सितंबर माह की शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों ने विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण को अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाने के तरीके सीखे।
राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार ने रोचक गतिविधियों और विज्ञान प्रयोगों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इटावा से पहुंचे प्रदीप यादव ने बल एवं गुरुत्व बल की जानकारी प्रयोगों के माध्यम से दी।
बिधूना से आए शिक्षक मुकेश कुमार ने पानी की गुणवत्ता से जुड़े पीएच, टीडीएस और ओआरपी के बारे में विभिन्न प्रयोग कर जानकारी साझा की।
शिक्षकों के साथ विभिन्न गतिविधियां कराते हुए जड़त्व, त्वरण, घर्षण, क्रिया एवं घूर्णन जैसे विषयों को सरल तरीके से समझाया गया। मौजूद बच्चों ने भी प्रयोगों में हिस्सा लिया और प्रश्नोत्तरी में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ज्ञान प्रकाश ने शिक्षकों से इन गतिविधियों को कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों के साथ कराने का आग्रह किया, ताकि बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़े और विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति व ठहराव को बढ़ावा मिले।
शिक्षक विशाल कुमार ने अनुशासन के साथ सीखने-सिखाने की निरंतरता बनाए रखने की बात कही। वहीं डीसी जिला विज्ञान क्लब मोहित सिंह ने 24 सितंबर को प्रस्तावित नवप्रवर्तन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
👥 बैठक में रामेन्द्र कुशवाहा, महेश चन्द्र पाल, सन्दीप गुप्ता, अवनीश सिंह, ऋषभ कुमार, अनिल पाल, कमलाकान्त, मोहम्मद आमिर, पंकज प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार, डॉ. अदिति यादव, अजीत कुमार, प्रबल यादव, अर्पित यादव सहित करीब 30 शिक्षक एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।
📲 औरैया जिले की शिक्षा, विज्ञान और स्थानीय खबरों की भरोसेमंद जानकारी के लिए दिबियापुर द लीजेंड पेज को फॉलो जरूर करें।
#दिबियापुर #विज्ञानप्रयोग #मिशनशिक्षणसंवाद #शिक्षा #औरैया
Auraiya, Auraiya | Sep 7, 2026