अडकी: बीरबांकी साप्ताहिक बाजार में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया
आज दिनांक-11.10.2025 को अड़की थाना अंतर्गत बीरबांकी साप्ताहिक बाजार मे करीब 2000 लोगो के बीच अवैध अफीम की खेती नहीं करने हेतु लोगो को जागरूक किया गया, एवं अफीम से होने वाले दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।