'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत दुर्गापुर में हुआ वृक्षारोपण
प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम और विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े ने किया फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
जिले के ग्राम दुर्गापुर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत वनमण्डल बैकुंठपुर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम तथा अध्यक्षता श्री भईया लाल राजवाड़े ने की। इस अवसर पर वृक्ष कृषक श्री राजेश पण्डो को प्राप्त वनाधिकार पट्टा भूमि पर आम, कटहल, लीची, जामुन, अमरूद, सीताफल, काजू और आँवला के पौधे लगाए गए।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
#KoreaDistrict #एक_पेड़_माँ_के_नाम #Chhattishgarh
2 views | Korea, Chhattisgarh | Jun 22, 2026