किशनगंज: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध तेंदूपत्ता परिवहन पर शिकंजा, 9 बाइक की गई जब्त
जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज-बारां क्षेत्र में भंवरगढ़ वन विभाग की टीम ने अवैध तेंदूपत्ता परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 बाइक जब्त कीं और आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से तेंदूपत्ता से भरी कई बोरियां भी बरामद कीं। मामले में वन अधिनियम के तहत 3 अपराध प्रकरण दर्ज किए गए हैं।