बड़वानी: जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यालय में सुनीं आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए निर्देश
बड़वानी जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल ने अपने कार्यालय पर पधारे ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं एवं निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्राम मेरखेड़ी में आयोजित होने वाले 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं नशामुक्ति कार्यक्रम में आने का न्योता दिया गया है।