अधौरा: अधौरा में भाकपा माले ने वनवासियों की समस्याओं के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
Adhaura, Kaimur | Jan 10, 2025 आज शुक्रवार को अधौरा में भाकपा माले द्वारा 3 बजे वनवासियों की समस्या के खिलाफ धरना प्रदर्शन दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम सूरत सिंह खरवार ने बताया कि वनवासी वर्षों से पानी बिजली सड़क स्वास्थ्य उच्च शिक्षा आदि की समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हो सका। अतिक्रमण के नाम पर उन्हें उजाड़ा जा रहा है।