अधौरा: भगवानपुर प्रखंड परिसर में अधौरा के सभी राजस्व कर्मचारियों को डीएम ने दिए दिशा-निर्देश
आज बुधवार को भगवानपुर प्रखंड परिसर में अधौरा के सभी राजस्व कर्मचारियों को 4 बजे डीएम सावन कुमार के द्वारा दिशा निर्देश दिया गया। जिसमें दाखिल खारिज परिमार्जन एवं अभियान बसेरा इत्यादि के प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में डीएम द्वारा बताया गया कि राजस्व मामले में सबसे अधिक मामले दाखिल खारिज के लंबित रहने का शिकायत प्राप्त है।