अधौरा: अधौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज
अधौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में महिला थाना में केस दर्ज किया गया है। आज रविवार को 1:00 बजे महिला थानाध्यक्ष अंजू कुमारी ने बताया कि लड़की द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया कि रोहतास जिला के नौहट्टा थाना क्षेत्र के बड गांव निवासी तुलसी यादव के पुत्र अजय कुमार से एक बैंक में मुलाकात हुई थी।