श्रीकृष्ण की रासलीलाओं से भाव-विभोर हुए शहरवासी
चूरूः स्थानीय श्रीराम मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन सोमवार को वातावरण धार्मिकमय हो गया। अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के अवसर पर उमड़े श्रद्धालुओं ने कथा और संकीर्तन में भाग लेकर भक्ति का अनुपम रस ग्रहण किया। वृंदावन के कथावाचक हरीश ठाकुर ने भगवान श्रीकृष्ण की रास लीला और रुक्मणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। इस दौरान महिलाओं व युवतियों ने आरती कर नृत्य के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कथा का समापन 9 जून को होगा। मंगलवार को सुदामा चरित्र का वर्णन, शुकदेव की विदाई, महाआरती तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की है। #भागवतकथा
#everyonefollowers #follower #bhagwatKatha
#followerseveryone #folowers #nonfollowers
#rammandir
Churu, Churu | Jun 9, 2026