पिड़ावा: शहर के पुलिस थाने के सामने ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में ट्रैक्टर चालक को किया गया गिरफ्तार
पिड़ावा के पुलिस थाने के सामने ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में बुधवार शाम करीब 4 बजे पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है।एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि एक ट्रैक्टर चालक उसके ट्रैक्टर में लगे टेप रिकॉर्डर को तेज आवाज में बजा रहा था। जिससे ध्वनि प्रदूषण होना पाया गया।जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर में लगे उपकरणों को जब्त किया