हसनपुर: हसनपुर में स्मार्ट मीटरो के खिलाफ महिलाओं ने समाधान दिवस में किया जोरदार प्रदर्शन
शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित 'संपूर्ण समाधान दिवस' में उस समय गहमागहमी बढ़ गई जब दर्जनों महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने 'स्मार्ट मीटर हाय-हाय' के नारे लगाते हुए तहसील परिसर में जमकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी महिलाओं व पुरुषों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनके बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है।