इंदौर: खाकी पर दाग: रिटायर्ड ACP के लिए प्रॉपर्टी विवाद सुलझाने उतरे 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, व्यवसायी के घर में घुसे
Indore, Indore | Apr 20, 2026 घटना की शुरुआत 1 अप्रैल से हुई, जब लसूड़िया थाने के एसआई संजय विश्नोई, रणवीर कुशवाह, प्रणीत भदौरिया, दिनेश गुर्जर और दीपेंद्र मिश्रा पर व्यवसायी गौरव जैन के घर में जबरन घुसने का आरोप लगा। व्यवसायी का कहना है कि पुलिसकर्मी घर में घुसने से पहले टोह लेते रहे, फिर कैमरे बंद कर मास्टर चाबी से ताला खोला और घर में रखा 22 तोला सोना पार कर दिया।