बड़वानी: शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने TET को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
बड़वानी-सुप्रीम कोर्ट के निर्णयानुसार DPI भोपाल द्वारा जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा TET संबंधी आदेश से उत्पन्न स्थिति को लेकर अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा बड़वानी ने आज बुधवार को बड़वानी में सैकड़ों की संख्या में श्रीराम चौराहे से एक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। वहीं इस दौरान सैकड़ो की तादाद में शिक्षक मौजूद रहे।