जगाधरी: मतदान के प्रति जागरूकता हेतु संत निश्चल सिंह वूमेन कॉलेज में छात्राओं के बीच प्रतियोगिताओं का कराया गया आयोजन
ज़िला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार के आदेश पर कॉलेज प्रांगण में आज छात्राओं के बीच वोट के प्रति जागरूकता को लेकर पेंटिंग व सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्रिंसिपल इंदु ने बताया कि मतदान के प्रति लड़कियां जागरूक हो, इसी उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।