पूरनपुर: 15 जून से धनाराघाट का पेंटून पुल बंद होगा, दर्जनों गांवों का संपर्क होगा प्रभावित
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र में शारदा नदी पर बने धनाराघाट पेंटून पुल को मानसून के मद्देनजर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 जून की शाम 6 बजे बंद कर हटाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सुरक्षा कारणों से यह कार्रवाई की जा रही है। पुल हटने के बाद क्षेत्र के दर्जनों गांवों का सीधा संपर्क तहसील और जिला मुख्यालय से टूट जाएगा।