दिनांक 21.06.2026 को थाना बेनीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घरौली से एक सूचना प्राप्त हुई कि पलविंदर सिंह पुत्र लखवीर सिंह (उम्र करीब 55 वर्ष) को गोली लगी है, इस सूचना पर उच्चाधिकारीगणो व स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया गया तथा घायल पलविंदर सिंह उपरोक्त को सीएचसी से जिला अस्पताल हरदोई भेजा गया है । वहां पर उपचाररत हैं और चिकित्सको के अनुसार उनकी हालत ठीक है । घटनाक्रम के सम्बन्ध में जानकारी की गई है तो पलविंदर सिंह व इनके घर वालों के द्वारा बताया गया है कि समय करीब 8:00 बजे शाम को पलविंदर सिंह पास के गांव अटवा मुठिया से आटा चक्की से मोटरसाइकिल से आटा लेकर वापस आ रहे थे, जब वो वापस अपने झाले के पास में आए तो उनके द्वारा बताया गया कि कुछ लोगों के द्वारा मोटरसाइकिल से आकर उनके ऊपर फायरिंग की गई और जो उनके राइट हैंड साइड में सीने के ऊपर लगी और उसके बाद उनके घर वालों ने पुलिस को सूचना दी तत्काल उनको अस्पताल भेजा गया और वहां उपचाररत हैं । उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में घर वालों की तरफ से तहरीर प्राप्त की जा रही है. जो भी तहरीर प्राप्त होगी उसके आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा और अग्रिम की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा की बाइट-
@Uppolice
@adgzonelucknow
@dgpup
@Igrangelucknow
56 views | Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 21, 2026