नवाबगंज: सतरिख में निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी और पार्किंग का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में कमी पर जताई नाराजगी
बाराबंकी जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर पंचायत सतरिख में करीब 1.98 करोड़ रुपये की लागत से बन रही डिजिटल लाइब्रेरी एवं पार्किंग परियोजना का गुरुवार करीब 2 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छत ढलाई, प्लास्टर, फ्लोरिंग समेत अन्य कार्यों में गुणवत्ता की कमी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई ।