ऊंचाहार: मदारीगंज स्थित जामो गैस एजेंसी के पास दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक में लगी भीषण आग, खलासी की जलकर हुई मौत, चालक घायल।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर शनिवार की सुबह दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक में भीषण आग लग गई।घटना में खलासी पिंटू निवासी कोरांव जिला प्रयागराज की जलकर मौत हो गई।जबकि चालक उमानाथ निवासी जोगमगदीपुर थाना जगतपुर ट्रक से सड़क पर कूदने की वजह से घायल हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।