सिल्ली: रातू राजमहल में शुक्रवार को हटिया के पूर्व कांग्रेस विधायक स्वर्गीय युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की 15 वीं पुण्यतिथि
Silli, Ranchi | Jun 28, 2024 रातू राजमहल में शुक्रवार को हटिया के पूर्व कांग्रेस विधायक स्वर्गीय युवराज गोपाल शरण नाथ शाहदेव की 15 वीं पुण्यतिथि मनाई गई । कार्यक्रम में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर रातू के अनेक गण्य मान्य लोगों ने स्वर्गीय युवराज को याद किया। एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की।