#बिश्वनाथ के धुली में भीषण अग्निकांड, 8 लाख की संपत्ति जलकर खाक
👉बिश्वनाथ जिले के धुली 7 नंबर लाइन में कल देर रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है।
👉 जानकारी के अनुसार, चामगाम गोवाला नामक व्यक्ति के घर में रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
👉 इस आग में लगभग 8 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई.
👉परिवार की आंखों के सामने ही उनका आशियाना और रोजी-रोटी का सामान जलकर खाक होने से परिवार बेघर हो गया है।