पटना ग्रामीण: रविंद्र भवन में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 648वीं जयंती मनाई गई, समर्थक गाजे-बाजे के साथ पहुंचे
वीरचंद पटेल पथ स्थित रविंद्र भवन में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 648 वीं जयंती मनाई गई। मौके पर रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे भारी संख्या में वैशाली से गाजे बाजे के साथ चंद्रवंशी समाज के लोग पहुंचे। मौके पर इन सभी लोगों ने कहा कि वह लोग संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती का समर्थन करने के लिए आए हैं।