गाज़ीपुर: गाजीपुर लोकसभा के लिए निर्दलीय प्रत्याशी धनन्जय कुमार तिवारी ने किया नामांकन, 6 प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन पत्र
75-गाजीपुर लोक सभा क्षेत्र के लिए आज नामांकन के दूसरे दिन DM/RO आर्यका अखौरी के सम्मुख निर्दलीय प्रत्याशी भारतीय लोकवाणी पार्टी धनंजय कुमार तिवारी पुत्र कृष्णानन्द तिवारी ग्राम डुहियां जमानियां गाजीपुर द्वारा 1सेट में नामांकन पत्र भरकर दाखिल किया गया।वहीं आज नामांकन स्थल के जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष कलेक्ट्रेट से 06 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया।