सोनो: सोनो में सड़क नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने खुद उठाई जिम्मेदारी, श्रमदान से बना रहे एक किलोमीटर सड़क
Sono, Jamui | Jun 28, 2026 विकास के दावों के बीच दहियारी पंचायत के बरमसिया राय व यादव टोला के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधा सड़क से वंचित हैं। लगभग 150 घरों की आबादी वाले इस टोले के लोग वर्षों से पक्की सड़क की मांग करते रहे, लेकिन जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं होने पर रविवार एक बजे से अब ग्रामीणों ने खुद अपनी समस्या के समाधान की ठानी है। गांव के लोगों ने एकजुट होकर श