गुना नगर: कुशमोदा शराब दुकान में चोरी, चोर टीन शेड काटकर ₹50000 नगदी और सीसीटीवी का डीवीआर ले गए
गुना कैंट थाना के कुसमोदा शराब दुकान में चोरी हो गई। 1 जून को दर्ज मामले में फरियादी सेल्समेन राजेंद्र अहिरवार निवासी मालपुर रोड गुना ने पुलिस को बताया, 30 31 मई रात अज्ञात चोर पीछे से टीन शेड काट कर ₹50000 नगदी और सीसीटीवी का DVR चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी सेठ और मुनीम चंद्रभान को दी, थाने में रिपोर्ट की। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच में लिया है।