कोटकासिम: कोटकासिम में बस और ट्रॉली की टक्कर में 12 साल के मासूम की मौत, तीन घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज
Kotkasim, Alwar | Apr 28, 2026 कोटकासिम थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बीबीरानी कस्बे के पास हरसोली रोड स्थित गुणसार गांव में बारात ले जा रही बस और ट्रैक्टर ट्राली की जोरदार टक्कर हो गई। मंगलवार सुबह 8 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है।