गावां थाना पुलिस ने बुधवार की देर शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाई। इस दौरान पुलिस ने आते जाते दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिक्की और कागजातों की जांच की। इस संबंध में गावां थानेदार जय प्रकाश कुमार ने बताया कि नव वर्ष के आगमन के मद्देनजर वाहन जांच अभियान चलाया गया है।