जांजगीर: सरकारी भवन के बंद कमरे में युवक से मारपीट का मामला, सीएसपी योगिताबाली खापर्डे का बयान
जांजगीर-चांपा जिले का जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) एक बार फिर विवादों में है। पूर्व DDP के बहनोई और ट्रैक्टर एजेंसी संचालक पर युवक को रातभर बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद सरकारी भवन में बाहरी लोगों के अनाधिकृत रूप से रहने और वहां कथित गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े ह