पूरनपुर: चंदिया हजारा के विस्थापित किसानों के खाद संकट पर प्रशासन हुआ सक्रिय
पूरनपुर एसडीएम से विस्थापित किसानों को खाद न मिलने की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने मुलाकात कर समस्या से आवगत कराया। इस दौरान उन्होंने ने किसानों को खाद उपलब्ध न होने से फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस पर उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। सहायक कृषि अधिकारी नरेन्द्र पाल से भी बातचीत की गई।