चायल: तहसील परिसर में भाकियू अम्बावता ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील में दिया ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार तहसील परिसर में बैठक हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर 8 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार संजय कुमार को सौंपा। इस दौरान गुलाम हसन, शेर अली, विनोद कुमार राजपूत, पंचम लाल, दिल कुमार, हरिशंकर सिंह, निर्मला देवी, मेड़िया देवी, बिट्टन देवी, ऊषा रहे!